जानें ग्रहों की राशि और उनकी महादशा
किस ग्रह की राशि कौन सी है व इनकी महादशा कितने वर्ष की होती है। आइए जानें।
सूर्य की सिंह राशि, मंगल की मेष व वृश्चिक, बुध की मिथुन व कन्या, गुरु की धनु व मीन, शुक्र की वृषभ व तुला, शनि की मकर व कुंभ राशि होती है।
सूर्य की मूल त्रिकोण राशि सिंह, चंद्र की वृषभ, मंगल की मेष, बुध की कन्या, गुरु की धनु, शुक्र की तुला व शनि की मूल त्रिकोण राशि कुंभ है।

सूर्य की महादशा 6 वर्ष की होती है तो चंद्र की 10 वर्ष।
मंगल की 7 वर्ष, बुध की 17 वर्ष, गुरु की 16 वर्ष |
शुक्र की सर्वाधिक 20 वर्ष, शनि की 19 वर्ष |
राहु की 18 वर्ष तथा केतु की 7 वर्ष की महादशा होती है।
कोई भी महादशा प्रारंभ हो तो उसी की अंतर्दशा पहले चलती है। यह समझने के लिए गुरु की महादशा में गुरु का अंतर चलेगा। इसके बाद शनि, बुध, केतु, शुक्र, सूर्य, चंद्र, मंगल व राहु की अंतर्दशा चलेगी। महादशा में अंतर्दशा में प्रत्यंतर दशा भी उसी ग्रह की चलेगी जिसकी महादशा प्रथम चलती हो।
विंशोत्तरी दशा क्रम में 9 ग्रहों का क्रम सदैव सूर्य, चन्द्र, मंगल, राहु, गुरु, शनि, बुध, केतु, शुक्र ही रहेगा | पहले के समय में इन्हें याद रखने के लिए “आचमोराजीशबुकेशु” कहा जाता था |
लेखक – ज्योतिर्विद्ः घनश्या jiमलाल स्वर्णकार| अधिक जानकारी के लिये परामर्श करें ज्योतिर्विद् घनश्यामलाल स्वर्णकार से।

Comments
Post a Comment