Posts

Showing posts with the label पूजा विधि

आखिर हिंदू क्यों करते हैं शंख की पूजा ?

Image
                    हिंदू क्यों करते हैं शंख की पूजा शंख हिंदू धर्म में बहुत ही पवित्र माना जाता है। जैसे इस्लाम में अज़ान देकर अल्लाह या खुदा का आह्वान किया जाता है उसी तरह हिंदूओं में शंख ध्वनि से भी देवताओं का आह्वान किया जाता है। अगहन मास यानि कि मार्गशीर्ष के महीने में शंख की विशेष रूप से पूजा की जाती है। शंख की पूजा का महत्व क्या है? हमारे इस लेख को पढ़ने के बाद आप अच्छी तरह से जान जायेंगें तो आइये जानते हैं क्यों की जाती है अगहन मास में शंख की पूजा और कैसे हुई इसकी उत्पति? शंख की उत्पति पौराणिक ग्रंथों के अनुसार समुद्र मंथन से 14 रत्न प्राप्त हुए। इन्हीं रत्नों में से एक हैं शंख। वहीं विष्णु पुराण में शंख को माता लक्ष्मी का सहोदर भाई भी बताया गया है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार सृष्टि आत्मा से, आत्मा आकाश से, आकाश वायु से, वायु आग से, आग जल से और जल पृथ्वी से उत्पन्न हुआ है। शंख की उत्पति इन सभी से मानी जाती है। मान्यता यह भी है कि संदीपन ऋषि को गुरु दक्षिणा देने के लिये भगवान श्री कृष्ण ने उनके कहने पर समुद्र त...