आखिर क्यों नहीं पूजे जाते जगद्पिता ब्रह्मा? क्या कहते हैं पुराण ?
ब्रह्मा सृष्टि के रचनाकार माने जाते हैं। त्रिदेवों में ब्रह्मा, विष्णु और महेश हैं ब्रह्मा का नाम सबसे पहले आता है क्योंकि वे दुनिया के रचनाकार हैं लेकिन बावजूद इसके ब्रह्मा की कहीं भी कोई पूजा करता हुआ आपको दिखाई नहीं देगा। इसके पिछे की कहानी आखिर क्या है? जिन ब्रह्मा के चार सिर हैं जो चतुर्भुज हैं और प्रत्येक हाथ में एक वेद धारण कर संसार को ज्ञान दे रहे हैं आखिर क्यों उन्हें पूजा नहीं जाता? आइये जानते हैं क्या कहते हैं हमारे पुराण इस बारे में। पौराणिक कहानी ब्रह्मा की पूजा न होने के कई कारण बताये जाते हैं इस बारे में पुराणों में कुछ कहानियां भी मिलती हैं। एक कहानी में कहा गया है कि एक बार ब्रह्मा और विष्णु जी में श्रेष्ठता को लेकर बहस हो गई और दोनों ही खुद को दूसरे से श्रेष्ठ बताने लगे। तभी देखते ही देखते उनके बीच एक शिवलिंग का निर...