रक्षा बंधन 7 अगस्त,2017 सोमवार को राखी बांधने का समय
श्रावण शुक्ल पूर्णिमा को भद्रारहित व तीन मुहूर्त से अधिक उदयकाल व्यापिनी पूर्णिमा के अपराह्न या प्रदोष काल में रक्षा बंधन ला शास्त्रसम्मत विधान है | इस वर्ष 7 अगस्त, 2017 सोमवार को पूर्णिमा तिथि रात्रि 11-41 बजे तक होने से रक्षा बंधन का त्यौहार इसी दिन मनाया जाना है | रक्षाबंधन में भद्रा को वर्जित माना गया है | इस दिन पूर्वाह्न 11-05 बजे तक भद्रा व्याप्त है , इसके अतिरिक्त रात्रि 10-53 से मध्यरात्रि 12-48 तक चन्द्र ग्रहण भी है | जिसका सूतक दोपहर के बाद 01-53 से प्रारंभ हो जायेगा | अतः इस दिन राखी बांधने का श्रेष्ठ समय पूर्वाह्न 11-05 से ग्रहण से सूतक से पूर्व दोपहर के बाद 01-53 तक है | रक्षाबंधन में चौघडिया या लग्नशुद्धि का विचार नही किया जाता |
यहाँ धार्मिकजनों के ज्ञान में एक बात और भी लाना चाहते है | अनेक राज्यों/क्षेत्रों में तो ग्रहण के सूतक का भी विचार नही किया जायेगा | ( खण्डग्रास चंद्रग्रहण के बारे में जानने के लिए यहाँ click करे -> खंडग्रास चंद्रग्रहण )रक्षाबंधन पर्व को एक सुनिश्चित एवं नियतकाल में करने की शास्त्राज्ञा है, उस दिन सक्रांति/ ग्रहण निषेध का विचार नही होगा | ऐसी स्थिति में वहां रक्षाबंधन भद्रोत्तर दोपहर बाद 01-53 से सायं 04-34 के मध्य रक्षाबंधन होगा | वहां अपराह्न व प्रदोषकाल का निर्वाह होगा |
लेखक - ज्योतिर्विद्ः घनश्यामलाल स्वर्णकार
श्री रामानुज ज्योतिष एवं वास्तु अनसंधान
केन्द्र जयपुर( राजस्थान )
और अधिक जानकारी के लिये परामर्श करें ज्योतिर्विद् घनश्यामलाल स्वर्णकार से।


Comments
Post a Comment