शारदीय नवरात्रा मुहूर्त्त

हिंदू धर्म में नवरात्रा का बहुत अधिक महत्व है। जिसके बारे में शास्त्रों में उल्लेख किया गया है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस वर्ष आश्विन शुक्ल प्रतिपदा रविवार, 29 सितंबर 2019 से शारदीय नवरात्र का प्रारम्भ हो रहा है जो कि 7 अक्टूबर, 2019 तक होंगे । इस बार पूरे नौ दिन मां की उपासना की जाएगी। वहीं 8 अक्टूबर को बहुत ही धूमधाम के साथ विजयदशमी यानि दशहरा के अलावा दुर्गा विसर्जन का त्योहार मनाया जाएगा।
नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की उपासना की तिथि :-
29 सितंबर, प्रतिपदा - बैठकी या नवरात्रि का पहला दिन- घट/ कलश स्थापना - शैलपुत्री
30 सितंबर, द्वितीया - नवरात्रि दूसरा दिन - ब्रह्मचारिणी पूजा
1 अक्टूबर, तृतीया - नवरात्रि का तीसरा दिन- चंद्रघंटा पूजा
2 अक्टूबर, चतुर्थी - नवरात्रि का चौथा दिन- कुष्मांडा पूजा
3 अक्टूबर, पंचमी - नवरात्रि का पांचवां दिन- सरस्वती पूजा, स्कंदमाता पूजा
4 अक्टूबर, षष्ठी - नवरात्रि का छठा दिन- कात्यायनी पूजा
5 अक्टूबर, सप्तमी - नवरात्रि का सातवां दिन- कालरात्रि, सरस्वती पूजा
6 अक्टूबर, अष्टमी - नवरात्रि का आठवां दिन-महागौरी, दुर्गा अष्टमी ,नवमी पूजन
7 अक्टूबर, नवमी - नवरात्रि का नौवां दिन- नवमी हवन, नवरात्रि पारण
8 अक्टूबर, दशमी - दुर्गा विसर्जन, विजयादशमी
घट स्थापना :- शास्त्रों में घट स्थापना का समय द्विस्वभाव लग्न युक्त प्रातः काल बताया गया है | जो इस दिन प्रातः 6-22 से 7-45 तक सर्वश्रेष्ठ रहेगा | इसके अलावा अभिजित मुहूर्त्त में दोपहर 11-54 से 12-41 तक भी घट स्थापना की जा सकती है |
चौघड़ियों के हिसाब से घट स्थापना करने वाले इस दिन प्रातः 7-51 से दिन के 12-17 बजे तक क्रमशः चर-लाभ-अमृत के चौघड़ियों में भी घट स्थापना कर सकते हैं |
नवरात्री में माँ दुर्गा की विशेष उपासना एवं पूजा-पाठ या अन्य किसी जानकारी के लिए संपर्क ज्योतिर्विद् घनश्यामलाल स्वर्णकार से।
Comments
Post a Comment