दीपावली लक्ष्मी पूजन का मुहूर्त्त

रविवार 27 अक्टूबर 2019 को प्रदोषकाल में अमावस्या होने से दीपावली का पर्व इसी दिन है | अतः इसी दिन प्रदोषकाल में लक्ष्मी पूजन किया जाना सर्वश्रेष्ठ है | लक्ष्मी पूजन प्रदोषयुक्त अमावस्या को स्थिर लग्न और स्थिर नवमांश में श्रेष्ठ माना गया है |
प्रदोषकाल :-  सायं 5:45 से रात्रि 8:20 तक है |
वृष लग्न :-  रात्रि 6:53 से रात्रि 8:50 तक |
सिंह लग्न :-  मध्यरात्रि बाद 1:23 से अंतरात्रि 3:39 तक है |
चौघड़ियों के अनुसार शुभ समय सायं 5:45 से रात्रि 10:35 तक शुभ, अमृत,व चर के चौघड़िए, अर्द्ध रात्रि 1:48 से रात्रि 3:24 तक लाभ का चौघड़िया तथा अंत रात्रि 5:01 से प्रातः 6:37 तक शुभ का चौघड़िया है |
लक्ष्मी पूजन का सर्वश्रेष्ठ समय :- रात्रि 7:05 से रात्रि 7:18 तक, जिसमें प्रदोषकाल, स्थिर वृष लग्न तथा कुंभ का स्थिर नवमांश विद्यमान है |
लेखक –          ज्योतिर्विद्ः घनश्यामलाल स्वर्णकार|
अधिक जानकारी के लिये परामर्श करें ज्योतिर्विद् घनश्यामलाल स्वर्णकार  से।

Comments

Popular posts from this blog

ग्रह करवाते हैं आप की बदली ( Transfer )

राजयोग व राजनीति में सफलता

जन्म कुंडली में लग्नेश का महत्व