Posts

Showing posts from August, 2017

आखिर हिंदू क्यों करते हैं शंख की पूजा ?

Image
                    हिंदू क्यों करते हैं शंख की पूजा शंख हिंदू धर्म में बहुत ही पवित्र माना जाता है। जैसे इस्लाम में अज़ान देकर अल्लाह या खुदा का आह्वान किया जाता है उसी तरह हिंदूओं में शंख ध्वनि से भी देवताओं का आह्वान किया जाता है। अगहन मास यानि कि मार्गशीर्ष के महीने में शंख की विशेष रूप से पूजा की जाती है। शंख की पूजा का महत्व क्या है? हमारे इस लेख को पढ़ने के बाद आप अच्छी तरह से जान जायेंगें तो आइये जानते हैं क्यों की जाती है अगहन मास में शंख की पूजा और कैसे हुई इसकी उत्पति? शंख की उत्पति पौराणिक ग्रंथों के अनुसार समुद्र मंथन से 14 रत्न प्राप्त हुए। इन्हीं रत्नों में से एक हैं शंख। वहीं विष्णु पुराण में शंख को माता लक्ष्मी का सहोदर भाई भी बताया गया है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार सृष्टि आत्मा से, आत्मा आकाश से, आकाश वायु से, वायु आग से, आग जल से और जल पृथ्वी से उत्पन्न हुआ है। शंख की उत्पति इन सभी से मानी जाती है। मान्यता यह भी है कि संदीपन ऋषि को गुरु दक्षिणा देने के लिये भगवान श्री कृष्ण ने उनके कहने पर समुद्र त...

धन प्राप्ति के लिये श्री कृष्ण के आठ चमत्कारी मंत्र

Image
भगवान श्री कृष्ण की अपने भक्तों पर विशेष अनुंकपा होती है। वे सखा के रूप में सुदामा का उद्धार करते हैं तो अर्जुन के सारथी बन उन्हें कर्तव्य पालन की प्रेरणा भी देते हैं। वे प्रेम में राधा हो जाते हैं तो मीरा के गिरधर गोपाल बन जहर के प्यालों को अमृत कर देते हैं। उनके बचपन की शुरुआत से लेकर व्याध द्वारा शिकार होने तक उनका जीवन चमत्कारों की गाथा कहता है। वे द्रोपदी के रक्षक भी हैं

आखिर क्यों नहीं पूजे जाते जगद्पिता ब्रह्मा? क्या कहते हैं पुराण ?

Image
ब्रह्मा सृष्टि के रचनाकार माने जाते हैं। त्रिदेवों में ब्रह्मा, विष्णु और महेश हैं ब्रह्मा का नाम सबसे पहले आता है क्योंकि वे दुनिया के रचनाकार हैं लेकिन बावजूद इसके ब्रह्मा की कहीं भी कोई पूजा करता हुआ आपको दिखाई नहीं देगा। इसके पिछे की कहानी आखिर क्या है?  जिन ब्रह्मा के चार सिर हैं जो चतुर्भुज हैं और प्रत्येक हाथ में एक वेद धारण कर संसार को ज्ञान दे रहे हैं आखिर क्यों उन्हें पूजा नहीं जाता? आइये जानते हैं क्या कहते हैं हमारे पुराण इस बारे में।                                                                     पौराणिक कहानी ब्रह्मा की पूजा न होने के कई कारण बताये जाते हैं इस बारे में पुराणों में कुछ कहानियां भी मिलती हैं। एक कहानी में कहा गया है कि एक बार ब्रह्मा और विष्णु जी में श्रेष्ठता को लेकर बहस हो गई और दोनों ही खुद को दूसरे से श्रेष्ठ बताने लगे। तभी देखते ही देखते उनके बीच एक शिवलिंग का निर...