Posts

Showing posts from November, 2017

ग्रह करवाते हैं आप की बदली ( Transfer )

Image
प्रायः सरकारी कर्मचारी ज्योतिषियों से पूछते रहते हैं कि हमारी बदली कब होगी ? अनुकूल बदली होगी या प्रतिकूल ?  ज्योतिष की दृष्टि से बदली दो प्रकार की होती है - इच्छित और अनिश्चित जन्म कुंडली के चतुर्थ भाव के स्वामी या चतुर्थ भाव से संबंधित ग्रहों की दशाओं में बदली के योग बनते हैं चतुर्थ भाव या चतुर्थ भाव से संबंधित ग्रह शुभ हो तो उचित स्थान पर स्थानांतरण होता है और अशुभ ग्रह होने पर प्रतिकूल स्थान पर स्थानांतरण होता है |                                            गोचर में मंगल व सूर्य भी बदली के योग बनाते हैं | यदि मंगल में सूर्य जन्म कुंडली के दशम भाव अथवा प्रथम भाव पर गोचर से परिभ्रमण करते हैं तब स्थानांतरण के योग बनते हैं  | कुंडली के चतुर्थ भाव व सप्तम भाव पर भी मंगल व सूर्य का भ्रमण बदली के योग बनाते हैं | परंतु दशम भाव व प्रथम भाव को अधिक महत्वपूर्ण माने गए हैं | जन्म कुंडली में स्थित सूर्य से शनि ग्रहों का संबंध होने पर जातक की प्रतिष्ठा को धक्का पहुं...

जन्म कुंडली में लग्नेश का महत्व

Image
जन्म कुंडली में लग्नेश के साथ किसी भाव का स्वामी राशि परिवर्तन करें या दूर  दृष्टि संबंध करें तो उस भाव के जातक को अच्छा फल मिलता है | - यदि धनेश के साथ लग्नेश का संबंध हो तो जातक को अच्छी संपत्ति की प्राप्ति

शनिग्रह पीड़ा निवारण के अचूक उपाय

Image
जन्म -कुंडली में अथवा गोचर में या शनि की साढ़े साती, शनि की ढैय्या में शनि अशुभ फल दे रहा हो तो शनि जनित पीड़ा निवारण के लिए निम्नलिखित उपाय करने चाहिए  : - 1-  शनि का मंत्र = ॐ प्रां प्रीं प्रों सः शनये नमः | 2-  शनि का दान :-   निम्न वस्तुओं का दान देना चाहिए उड़द ,तिली का  तेल, नीलम, शस्त्र, लोहा ,नीले व काले वस्त्र कंबल आदि 3- शनि व्रत :-  शनिवार का व्रत रखना चाहिए और व्रत  के दिन अन्नाहार ग्रहण नहीं करना चाहिए( दुग्ध फल हम ले सकते हैं) 4-  शनि मुद्रिका :- काले घोड़े के पैर की नाल की अंगूठी मध्यमा अंगुली में धारण करनी चाहिए 5- शनि के द्वारा पीड़ित होने पर बिल्कुल साफ-सुथरा चमकदार पानी वाला हल्के नीले रंग का नीलम सोने की अंगूठी में शनिवार को शुभ लग्न या शुभ के चौघड़िए में मध्यमा अंगुली में धारण करें|  6-  अन्य उपाय :- नीले रंग के वस्त्र व नीली वस्तु का उपयोग नहीं करें - शनिवार को शक्कर मिश्रित आटा तथा काले तिल चींटी और कीड़े को खिलाएं - शनि की वस्तुएं दान में ना लें - श्री हनुमान जी की आराधना करें |श्री हनुमान...