खण्डग्रास सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर, 2022 का राशियों पर प्रभाव
ग्रस्तास्त खण्डग्रास सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर,2022 ईस्वी। कार्तिक कृष्णा अमावस्या मंगलवार 25 अक्टूबर 2022 ईसवी को (भारत के सुदूरवर्ती पूर्वी राज्य अरुणाचल प्रदेश , पूर्वी आसाम के गुवाहाटी नगर से दाएं और तथा मेघालय राज्य के नल को छोड़कर ) ग्रस्तास्त खंडग्रास ग्रहण के रूप में दिखाई देगा। पूर्वी भारत को छोड़कर समस्त भारत में यह ग्रस्तास्त रूप में देखा जाएगा। भारत मैं ग्रहण का मोक्ष होने से पूर्व ही सूर्यास्त हो जाएगा। यह सूर्य ग्रहण भूमंडल पर भारतीय मानक समयानुसार दोपहर बाद 2-29 से सायं 6-32 के मध्य होगा। जो यूरोप, उ • पूर्व अफ्रीका, उत्तरी हिंद महासागर, पश्चिम एशिया स्थित देश यथा भारत, श्रीलंका, नेपाल, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, ईरान,ईराक, फ्रांस, जर्मनी, इजरायल, स्वीडन, नार्वे आदि देशों में दिखाई देगा। पर भारत में सायं 4-15 से सायं 5-30 बजे के मध्य अलग-अलग समय पर दिखाई देना आरंभ करेगा। जो सूर्यास्त तक दिखाई देता रहेगा। इस ग्रहण का सूतक 25 अक्टूबर 2022 के सूर्य उदय से पहले रात्रि 2:29 बजे से प्रारंभ हो जाएगा। भारत में ग्रहण का सूतक सूर्य उदय पूर्व 4-15 से प्रारंभ होगा। सूतक काल म...