कब होगा कन्या का विवाह
कब होगा कन्या का विवाह जब कन्या विवाह योग्य आयु प्राप्त कर लेती है, तो माता - पिता को उसके विवाह कि स्वभाविक चिंता सताने लगती है | उनके मन में अपनी कन्या के लिए अनेक जिज्ञासाये उठती है, जैसे - कन्या का विवाह कब होगा, पति कैसा मिलेगा, विवाह किस दिशा में होगा, ससुराल पक्ष कैसा होगा, विवाह उपरांत दाम्पत्य जीवन कैसा रहेगा, पति का व्यवसाय कैसा होगा, पति नोकरी वाला होगा या व्यवसायी, यदि नोकरी होगी तो उच्चस्तरीय होगी या सामान्य स्तर की, संतान सुख कैसा रहेगा आदि-आदि | यदि आप विश्वास करे तो आपकी इस जिज्ञासाओ के समाधान में ज्योतिश विज्ञान आपके लिए सहायक सिद्ध हो सकता है| कन्या कि जन्म कालीन ग्रह स्थितियों के आधार पर उपरोक्त प्रश्नों के उत्तर विवाह से पूर्व आपको मिल सकते है| तो देखे, कब होगा कन्या का विवाह - इस प्रश्न के निर्णय के लिए सप्तम भाव व सप्तमेश कि प्रक्रति का ध्यान पूर्वक गूढता से विचार करना चाहिए, इसके साथ ही क्षेत्रीयता, लोक व वंश परम्परा तथा जाती व वर्ग आदि का भी ध्यान रखना चाहिए| साधक - बाधक योगो, दशांतर्दशा तथा गोचर ग्रहों को दृष्टिगत रखना चाहिए| य...