Posts

Showing posts from February, 2018

"सुविचार"

सूनु: सच्चरित:सती प्रियतमा स्वामी प्रसादोन्मुख: स्निग्धं मित्रमवञ्चक:परिजनों नि:क्लेशलेशं मन: । आकारो रुचिर स्थिरश्च विभवो विद्यावदातं मुखं तुष्ट विष्टपहारिणीष्टदहरौ सम्प्राप्यते देहिनाम् । अर्थात् :- संसार के कष्टों को हरण करने वाले भगवान के प्रसन्न होने पर ही सच्चरित पुत्र, पतिव्रता स्त्री, सदा प्रसन्न रहने वाला स्वामी, सुहृदय मित्र,  विश्वासपात्र सेवन, सतत निश्चित चित्त, सुंदर स्वरूप, स्थायी सम्पत्ति और विद्या से चमकता चेहरा आदि प्राप्त होता है ।।

बसंत नवरात्रा में घट् स्थापना का मुहूर्त्त

बसंत नवरात्रा में घट् स्थापना का मुहूर्त्त - रविवार  18 मार्च 2018 से बसंत नवरात्रा प्रारंभ  हो रहे हैं | घट् स्थापना के लिए देवी-पुराण व तिथि तत्व में प्रातः काल का समय ही श्रेष्ठ बताया गया है | अतः प्रातः काल में द्विस्वभाव लग्न में घट् स्थापना करनी चाहिए। इस वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा रविवार को सूर्योदय प्रातः 6:37 पर होगा और द्विस्वभाव मीन लग्न प्रातः 7:56 बजे तक रहेगा | इस प्रकार प्रातः 6: 37   से प्रातः 7:56   तक घट् स्थापना कर नवरात्रा प्रारंभ करने का सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त्त है | इसके अतिरिक्त अभिजित मुहूर्त्त दोपहर 12:11 से दोपहर 12:59 तक भी घट् स्थापना की जा सकती है |.. चौघड़ियोँ के हिसाब से घट् स्थापना करने वाले प्रातः 8:07 से दोपहर 12:35 तक चर ,  लाभ व अमृत के चौघड़ियों में भी घट् स्थापना कर सकते हैं | ज्योतिर्विद्ः घनश्यामलाल स्वर्णकार

होली का उत्सव ..

Image
                                          होलिकोत्सव                                         गुरुवार 1 मार्च 2018  फाल्गुनी पूर्णिमा को होली का त्यौहार मनाया जाता है |इसे होलिकोत्सव भी कहते हैं| होली हमारा सबसे बड़ा और सबसे प्रसिद्ध त्योहार है |यह अत्यंत लोकप्रिय त्यौहार है क्योंकि इसे स्त्री ,पुरुष, बालक, जवान तथा बूढ़े सभी बड़े उत्साह से मनाते हैं |इसके समान आनंद और प्रसन्नता देने वाला हमारा कोई दूसरा त्यौहार नहीं है |यह हमारे सामाजिक त्योहारों में सर्वश्रेष्ठ तथा सर्वप्रसिद्ध है |इस दिन ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य और सभी बड़े उत्साह से इसे मनाते हुए आनंदित दिखाई देते हैं |इस त्यौहार में न तो कोई वर्ण-भेद है और ना जाति-भेद है |यह आम जनता का त्यौहार है, यदि हम यह कहे तो कुछ अत्युक्ति न होगी |जो उत्साह और आनंद इसाई ...